Skip to main content

कच्चे आम का ऐसा जैम जो आपको बाजार में कहीं नहीं मिलेगी - आम का जैम / कच्चे आम का जैम - How to make Mango Jam / How to make Raw Mango Jam in Hindi


कच्चे आम का ऐसा जैम जो आपको बाजार में कहीं नहीं मिलेगी।

गर्मी का मौसम चल रहा है और इस समय आम का भी मौसम जोरो पर है, ऐसे में आप आम से बहुत सारी खाने की चीजें बना सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है और इसे बनाना बहुत ही आसान है। बच्चों के टिफिन में आम का जैम और पराठा देखकर बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे और उनका टिफिन भी आपको खाली मिलेगा। आज मैं आपको घर पर ही आसान तरीके से जैम बनाना बताऊंगी। 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Jam/ Mango Jam

        कच्चा आम - 400 ग्राम
        चीनी - 300 ग्राम
         इलायची - 2-3 टेबल स्पून इलायची पाउडर
         पानी - 500 ml
         समय - 25 मिनट

विधि - How to make Mango Jam/Raw Mango Jam


सबसे पहले आम को छिल लीजिए और उसे अच्छे से धोकर आम के ऊपर के गुदा (Pulp) उतार लीजिए और गुठली छोड़ दीजिए। अब पल्प को छोटे - छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। मेरे एक आम थोड़े मीडियम पके निकल गए तो मैंने उसे भी डाल दिया है क्यूंकि आम कम लग रहे थे, आप चाहें तो सिर्फ कच्चे आम से मेरी बताई रेसीपी से बना सकते हैं।

एक स्टील के गहरे तले वाले बर्तन लीजिए और उसमें 500 ml पानी डालिए, अब सारे कटे हुए आम पानी में डाल दीजिए। अब गैस पर उसे 15-20 मिनट उबलने के लिए चढ़ा दीजिए। 15-20 मिनट बाद आम के पल्प को दबा कर देख लेंगे जब एकदम नरम हो गया हो तो गैस बंद कर देंगे। एक कटोरा लेंगे और उसके ऊपर छननी रखेंगे और आम को छननी में छान लेंगे। अब आम को चम्मच की मदद से मैश कर लेंगे। 

इस उबले हुए आम के पानी को हम एक स्टील की कढ़ाई में डालेंगे, गैस ऑन कर देंगे और उसमें मैश किए हुए आम को डाल देंगे। साथ ही साथ चीनी डालेंगे, अब चीनी के साथ उसे थोड़ी - थोड़ी देर में चलाते हुए 5  मिनट तक पकाना है। 


5 मिनट बाद उसमें इलायची का पाउडर डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं, इसे चलाने का हमें पूरा ध्यान रखना है क्यूंकि जैम गाढ़ा हो जाएगा तो ये कढ़ाई में लग सकता है।
गाढ़ा होने पर गैस की फ्लेम एकदम धीमी कर ले। एक पलेट लें, और थोड़ा सा जैम गिरा लें और उसे ठंडा होने दें। जब पलेट की जैम ठंडा हो जाए तो पलेट को तिरछा कर के देखें जब आप देखेंगे कि जैम पलेट से बह नही रहा है तो आपका आम का जैम बनकर तैयार है, अब गैस बंद कर दें।


अब एक बाउल लें और सारा जैम उसमें निकाल लें और जैम को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें जब ठंडा हो जाए तो उसे किसी एयरटाइट जार में बंद कर के रख दें।
कच्चे आम का नेचुरल जैम बनकर तैयार है, इसे आप ब्रेड, चपाती, पूरी, पराठे के साथ खा सकते हैं या किसी शरबत में भी डालकर पी सकते हैं। इसे बनाने में आपको कोई दिक्कत नही आएगी।


इस समय कच्चे आम का मौसम है तो फटाफट कच्चे आम ले आइए और ये जैम बनाइए आपको और आपके बच्चों को ये जैम बहुत ही ज्यादा पसंद आयेगा।

सुझाव

  • इसे आप बाहर रखकर 1 महीने तक और फ्रिज में रखकर 6 महीने से भी अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • जब आप जैम निकाले तो थोड़ी सी सावधानी होनी चाहिए। जब आप जैम इस्तेमाल करें चम्मच सुखी हुई होनी चाहिए और जिस चम्मच से आप ब्रेड पर इस्तेमाल कर रहें है वहीं चम्मच आप वापस जैम में न डालें। जैम निकालने की चम्मच अलग हो और स्प्रेड करने की चम्मच अलग हो।
  • जैम को लगातार चलाते रहें नही तो ये पेंदे से चिपक सकते हैं और जैम को उतना गाढ़ा होने दें जितना मैं ऊपर के तस्वीर में दिखाई हूं।
  • जब जैम बनाएं तो फ्लेम लो टू मीडियम रखें पर जब जैम गाढ़ा होने लगे तो गैस की फ्लेम एकदम धीमी कर दें।
  • इसे आप एल्युमिनियम के बर्तन में न उबालें, अगर आपके पास एल्युमिनियम का कुकर हो तो इसे आप उसमें बिल्कुल भी न उबालें। स्टील के बर्तन में ही इसे पकाएं या कोई हार्ड एनोडाइज का बर्तन हो तो उसमें पकाएं। 

जैम बहुत ही लम्बे समय तक चलता है, तो आप भी ये जैम बनाइए खाइये और अपने अनुभव मेरे साथ शेयर कीजिए और मुझे बताइए की मुझे आपके लिए क्या बनाना है। और मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर कीजिए।

https://www.facebook.com/Khushbus-Veg-Recipes-110663690674987/

Comments

Popular posts from this blog

काला जामुन/काला गुलाब जामुन - Kala Jamun recipe - How to make Kala Jamun

काला जामुन सबसे ज्यादा पसन्द की जाने वाली मिठाई में से एक है, इसे काला जाम भी कहा जाता है। काला जामुन और गुलाब जामुन लगभग एक ही तरह से बनाए जाते हैं। लेकिन काला जामुन की बाहरी परत हल्की सख्त और गहरे रंग की होती है। यह बाहर से सख्त और अन्दर से सॉफ्ट एवं सपंजी होते हैं। अगर आपके घर मेहमान आने वाले हैं या फिर कोई छोटी पार्टी है तो सर्व करने के लिए काला जामुन बनाएं। मुझे तो काला जामुन बेहद पसंद है अगर आपको भी काला जामुन पसंद है तो इस बार मिठाई की दुकान से खरीदने की बजाए इसे घर पर ही मेरी बताई रेसीपी के साथ बनाने की कोशिश कीजिए। यकीन मानिए इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नही है और आप भी इसे आसानी से बना पाएंगे। आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Jamun/Kala Gulab Jamun        खोया - 2 कप (400 ग्राम)        पनीर- 200 ग्राम या 1 कप        आटा/ मैदा - एक कप ऊपर तक भरा हुआ (150 ग्राम)            चीनी - 1 किलो (4 कप ऊपर तक भरें)        पानी - आधा लिटर    ...

Watermelon Juice recipe in hindi/ तरबूज का शरबत - How to make watermelon juice/ तरबूज का शरबत कैसे बनाएं? Watermelon lemon, mint juice

गर्मी आ गई है....और बाजार में तरबूज की भरमार लगने लगी है। गर्मी आते ही हमें खाना खाने का मन नही करता है ऐसा लगता है कि कुछ ठंडी - ठंडी चीजें खाएं और पिएं। ऐसे समय में अपको अपने और अपने परिवारवालों के सेहत का ख्याल रखना पड़ता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। इससे ताजगी तो मिलती ही है साथ ही साथ इसका सेवन करने से बहुत सी बीमारियों में भी फायदा होता है।  अगर आप सोच रहे हैं कि तरबूज का शरबत/ तरबूज लेमन, मिंट जूस कैसे बनाएंगे तो आप घबराएं नही इसे आप मेरी बताई रेसिपी से घर पर ही बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, सिर्फ 5 मिनट में......तो चलिए देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है? आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Juice/Watermelon Lemon, Mint Juice 5 ग्लास शरबत बनाने के लिए            तरबूज - 2 किग्रा            नींबू - 1            पुदीना - 10-12 पत्ती            काला नमक - स्वादानुसार           ...

मजेदार तरबूज मिल्कशेक/तरबूज शेक कैसे बनाएं - How to make Watermelon Milkshake/ Watermelon Shake in hindi

हेल्दी और मजेदार ड्रिंक पीना चाहते हैं तो ट्राई करें वाटरमेलन मिल्क शेक  इस मौसम में कोरोना सहित तमाम संक्रमण रोगों का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आपके शरीर को कई विटामिन्स की जरूरत होती है। कई इम्युनिटी बूस्टिंग ड्रिंक ऐसे हैं जो आपको इन गर्मियों में फ्रेश तो रखेंगे ही साथ ही बीमार होने से भी बचाएंगे। इस मौसम में वाटरमेलन शेक सबसे बेहतरीन ड्रिंक है। इसे 10 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं। आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Milkshake 5 ग्लास शेक बनाने के लिए            तरबूज - 4 कप (1किग्रा)            दूध - 2 कप            चीनी - 2-3 चम्मच            बर्फ के टुकड़े - 1 कप            इलायची - 2            ड्रायफ्रूट्स - अपनी पसन्द की बनाने की विधि - How to make Watermelon Juice सबसे पहले तरबूज को धोइये, काटिए, मोटा हरा भाग को छीलकर निकाल दीजिए और बीज भी निकाल दीजिए नही त...