खाने के साथ रायता तो सभी को पसंद आता है। बिना रायता का खाना जरा अधूरा सा लगता है खासतौर पर गर्मियों में, इसलिए आज मैं आपके लिए लेकर आयी हूं खीरे का रायता जिसे आप दोपहर या रात के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं। इस स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर रायते को बनाना काफी आसान है।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheera Raita
दही - 1 कप (गाढ़ा दही)
खीरा - 1 मीडियम आकार का
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
काला नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
भुना जीरा पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
भुना लाल मिर्च पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Kheera Raita
खीरा को पानी से धोकर छिल लें। खीरा के ऊपर के थोड़े से भाग काट कर खीरे की कड़वाहट निकाल लीजिए और उसे चख लीजिए क्योंकि कई बार यह कड़वी होती है। अब इसे कद्दूकस कर लीजिए।
अब एक कटोरा में दही लीजिए और उसे चम्मच की सहायता से फेंट लीजिए।
कद्दूकस किया हुआ खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, काला नमक, हरा धनिया एवं आधा भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर दही में डालकर चम्मच से अच्छी तरह से फेंट कर मिला लीजिए। लीजिए मिनटों में आपका स्वादिष्ट और ठंडा - ठंडा खीरे का रायता बनकर तैयार है जो आपके खाने को और भी ज्यादा लजीज बना देगा।
रायते को प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से बचा हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालकर, कुछ हरे धनिए के पत्ते डालकर सजाइए। खीरे का रायता को खाने के साथ परोसिए और खाइए।
सुझाव
- कई लोग खीरे को कद्दूकस करने के बाद उसका पानी अलग करने के लिए निचोड़ना भी पसंद करते हैं। मैं ऐसा करने की सलाह नही देती हूं क्योंकि ऐसा करने से खीरे के रस में पाए जाने वाले सभी पौष्टिक निकल जाते हैं।
- जैसा कि आप जानते हैं कि दही और खीरा दोनों ही हमारे शरीर को ठंडक देने का कार्य करते हैं तो यह रेसीपी गर्मियों के मौसम के लिए बहुत ही उपयोगी एवं लाभकारी होती है।



Comments
Post a Comment